Ad

cow dung business

किसान गोबर से बने इन उत्पादों का व्यवसाय करके कुछ ही समय में अमीर बन सकते हैं

किसान गोबर से बने इन उत्पादों का व्यवसाय करके कुछ ही समय में अमीर बन सकते हैं

आपकी जानकारी के लिए बतादें कि बाजार में धूपबत्ती की भांति इस वक्त गोबर से बने दिये भी खूब बिक रहे हैं। सबसे खास बात यह है, कि गोबर से निर्मित दिये भारत समेत विदेशों में भी ऑनलाइन माध्यम से विक्रय किए जा रहे हैं। फिलहाल, दुनियाभर में किसान खेती से हटकर विभिन्न प्रकार के व्यापार कर रहे हैं। हालांकि, यह समस्त व्यापार कृषि एवं पशुपालन से ही संबंधित हैं। आज हम आपको गाय भैसों के गोबर से होने वाले ये बिजनेस आइडियाज देंगे, जो आपको कुछ ही समयांतराल में अमीर बना देंगे। सबसे खास बात यह है, कि इन कारोबारों को शुरू करने के लिए आपको काफी अधिक पूंजी की आवश्यकता नहीं है।

गोबर से निर्मित धूपबत्ती

गोबर से तैयार की गई धूपबत्ती इस समय बाजार में आम धूपबत्तियों और अगरबत्तियों से कहीं अधिक बिकती हैं। दरअसल, गाय के गोबर को काफी ज्यादा पवित्र माना जाता है, इसका उपयोग हिंदू धर्म को मानने वाले लोग अपनी पूजा पाठ वाली जगह पर भी करते हैं। यही कारण है, कि गाय के गोबर से निर्मित अगरबत्ती बाजार में बड़ी ही तीव्रता से बिक रही है। सबसे खास बात यह है, कि बिजनेस आप बड़ी सुगमता से घर पर भी चालू कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:
इस राज्य की आदिवासी महिलाएं गोबर से पेंट बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हैं

गोबर से निर्मित दिये

धूपबत्ती की भांति इस समय गोबर से निर्मित दिये भी बाजार में अत्यधिक बिक रहे हैं। सबसे खास बात यह है, कि गोबर से निर्मित दिये भारत के अलावा विदेशों में भी ऑनलाइन माध्यम से बिक रहे हैं। इस व्यवसाय को भी आप सहजता से अपने घर में ही चालू कर सकते हैं। इसके लिए आपको सर्व प्रथम गाय के गोबर को सुखा कर उसका पाउडर बना लेना है, उसके पश्चात उसमें गोंद मिलाकर दिये के शेप में उसे ढाल लेना है। दो चार दिनों तक के लिए उसको धूप में रख कर सुखाने के पश्चात आप सहजता से उत्तम कीमत पर उसकी बाजार में बिक्री कर सकते हैं।

गोबर से निर्मित गमलों का व्यवसाय

जैसा कि हम जानते हैं, कि बारिश का मौसम चल रहा है, ऐसे में गमलों की मांग काफी ज्यादा है। लोग अब हरियाली की तरफ दौड़ रहे हैं। इस गमले की सबसे मुख्य बात यह है, कि इसमें पौधे बड़ी ही तीव्रता से बड़े होते हैं और जब ये गमला गलने लगता है, तो उसे खाद के रूप में भी उपयोग कर लिया जाता है। यही कारण है, कि फिलहाल बाजार में इसकी मांग काफी बढ़ गई है। इस प्रकार के गमले इस समय बाजार में 50 से 100 रुपये के बिक रहे हैं।

ये भी पढ़ें:
गाय के गोबर से बनाए जा रहे हैं कई तरह के इको फ्रेंडली प्रोडक्ट, आप भी कमा सकते हैं अच्छा खास मुनाफा

गोकाष्ठ लकड़ी का व्यवसाय

गोकाष्ठ एक ऐसी वस्तु है, जिसका उपयोग दाह संस्कार में किया जाता है। दरअसल, हिंदू धर्म में जब कोई इंसान मरता है, तो उसका दाह संस्कार किया जाता है। मतलब की उसके शरीर को जलाया जाता है। अब ऐसी स्थिति में इस क्रिया के लिए लकड़ियों की काफी जरूरत होती है। इसी कारण से प्रति वर्ष लाखों वृक्ष कट जाते हैं। परंतु, यदि ये क्रिया गोकाष्ठ से होने लगे तो धरती के लाखों वृक्ष प्रति वर्ष बच जाएंगे। सबसे खास बात यह है, कि गोष्ठ बनाने हेतु आप 50000 तक में एक मशीन ला सकते हैं और फिर उससे अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

गोबर से खाद का व्यवसाय

गोबर एक प्रकार का जैविक खाद है। गांवों में आज भी किसान गोबर का उपयोग खाद के तौर पर करते हैं। यदि आप इस चीज का व्यवसाय चालू करते हैं, तो देखते ही देखते कुछ ही दिनों में आप धनी बन सकते हैं। दरअसल, इस समय शहरों के अंदर लोग अपनी बालकनी को गमलों से भर रहे हैं। साथ ही, उन गमलों में लगे पौधों को बड़ा करने हेतु वह जैविक खाद का उपयोग कर रहे हैं। इस वजह से यदि आप इस व्यवसाय में दांव लगाते हैं, तो निश्चित तौर पर आप सफल रहेंगे।
छत्तीसगढ़ सरकार गोबर के व्यवसाय को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दे रही है

छत्तीसगढ़ सरकार गोबर के व्यवसाय को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दे रही है

आज के दौर में गोबर का व्यवसाय किसानों व आम जनता के लिए काफी ज्यादा किफायती सिद्ध हो रहा है। इस कारोबार से कृषक प्रति माह बेहतरीन आमदनी कर रहे हैं। आज के आधुनिक दौर में लोग नौकरी सहित अपना स्वयं का एक छोटा-सा व्यवसाय कर रहे हैं। जिससे कि वह अपनी आमदनी को अधिक कर सकें। इसके लिए वह विभिन्न प्रकार के कार्यों को करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं व्यवसाय के लिए सरकार की ओर से भी पूरी मदद प्राप्त होती है। यदि आप भी व्यवसाय करने के विषय में सोच रहे हैं, तो आपको एक बार इस लेख को अवश्य पढ़ना चाहिए।

सरकार पशुपालक व किसानों से 10 रुपए प्रति किलो गोबर खरीदती है

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि छत्तीसगढ़ के बहुत सारे लोग गोबर का सही ढ़ंग से उपयोग कर रहे हैं। साथ ही, इससे वह प्रति माह हजारों की आमदनी करते हैं। दरअसल, यहा के अधिकांश किसान भाई
प्राकृतिक खेती (Natural farming) करते हैं। साथ ही, सरकार के द्वारा भी इस खेती को ज्यादा करने पर सबसे ज्यादा जोर दिया जाता है। इसके लिए सरकार ने न्याय योजना की शुरुआत की है। इसमें ग्रामीण लोगों से 2 रुपए प्रति किग्रा की दर से गोबर की खरीद की जाती है। परंतु, वहीं यदि हम छत्तीसगढ़ राज्य की गोबर अर्थव्यवस्था की बात करें, तो सरकार की इस योजना के अंतर्गत किसानों और पशुपालकों से गोबर 10 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदा जाता है। इनसे खरीदा गया गोबर विभिन्न प्रकार के कार्यों में उपयोग किया जाता हैं।

ये भी पढ़ें:
प्राकृतिक खेती के जरिये इस प्रकार होगा गौ संरक्षण

गोबर का पेंट आजकल काफी चलन में आता जा रहा है

छत्तीसगढ़ में इस वक्त गोबर से पेंट निर्मित करने का व्यवसाय बहुत ही तीव्रता से फैल रहा है। अधिकांश लोग इसे अपना रहे हैं। बतादें, कि सरकार के द्वारा खरीदे गए गोबर से भी पेंट निर्मित करने का कार्य किया जाता है। यदि देखा जाए तो बाजार में इस पेंट की मांग भी काफी ज्यादा हो रही है।

गोबर से पेंट बनाने की योजना को सरकार ने दिया बढ़ावा

छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए एक पहल शुरू की है। दरअसल, राज्य में पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए स्थापित गौठान में गोबर से पेंट निर्मित करने की योजना को तीव्रता के साथ आगे बढ़ाने पर सरकार आगे बढ़ रही है। बतादें, कि यह पेंट पूर्णतय प्राकृतिक है। इससे किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं देखने को मिलती है।

ये भी पढ़ें:
किसान गोबर से बने इन उत्पादों का व्यवसाय करके कुछ ही समय में अमीर बन सकते हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोबर का पेंट बाजार में मिलने वाले पेंट की तुलना में काफी सस्ता और फायदेमंद है। इस पेंट को अपने घर पर करने से आपका घर गर्मी के मौसम में ठंडा बना रहेगा। साथ ही, यह अच्छी सुगंध भी प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त इस पेंट से आपके घर में कीड़े-मकोडे भी शीघ्रता से नहीं आते हैं। राज्य में अब तक 2 लाख 66 हजार 155 लीटर से भी ज्यादा प्राकृतिक पेंट का उत्पादन किया गया है। इस राज्य के ग्रामीण किसान और आम जनता इस गोबर का कारोबार करते हैं। उन्हें 4.15 करोड़ रुपये की आमदनी भी अर्जित हो चुकी है।

गोबर की बिक्री से कमाऐं हजारों-लाखों

यदि आप चाहें तो स्वयं भी गोबर के कारोबार को चालू कर प्रति माह लाखों की आमदनी अर्जित कर सकते हैं। इसके लिए आपको गोबर से निर्मित अपने समस्त उत्पादों जैसे कि गोबर की खाद, गोबर का पेंट आदि को या तो सरकार को बेचना होगा या फिर बाजार में भी आप इसे बेच सकते हैं, जिसकी आपको काफी अच्छी कीमत भी आसानी से मिल जाएगी।